पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand News: शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, इस शिक्षक को किया निलंबित, इनका रोका वेतन…

उत्तराखंड के पौड़ी से बड़ी खबर आ रही है। यहां शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम बगड विकासखण्ड पोखडा में शिक्षक को निलंबित किया गया है। साथ ही बीईओ का वेतन रोकने के आदेश दिए है। ये कार्रवाई जनहित में किये गये कार्य की अनदेखी, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही को देखते हुए की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज ने ग्राम बगड विकासखण्ड पोखडा में चौपाल लगाकर जनता की शिकायतों को सुना और शिकायतों का निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मी चौहान प्र० प्र०अ० रा०प्रा०वि० मयालगांव विकास खण्ड पोखडा पर लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही जांच पूरी होने तक उन्हें कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) पोखडा में संबद्ध किया गया है।
वहीं कार्यक्रम की पूर्व सूचना होने के बावजूद भी चौपाल में न पहुंचने पर प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा विवेक रावत के वेतन रोकने के आदेश दिए गए। उन पर शासकीय कार्य में बाधा, जनहित में किये गये कार्य की अनदेखी, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर ये कार्रवाई की गई है। वहीं चौपाल में क्षेत्र के पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, आशा कार्यकत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…





















Subscribe Our channel




