चमोली
Uttarakhand News: जवान कृपाल सिंह बिष्ट की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

उत्तराखंड के चमोली जिले के विकासखंड देवाल में उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी जब जवान कृपाल सिंह बिष्ट को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हर आंख नम नजर आई। बताया जा रहा है कि आज उनके पैतृक गांव में उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विकासखंड देवाल के ल्वाणी गांव निवासी कृपाल सिंह बिष्ट की तैनाती 38 असम राइफल्स में हवलदार पद पर नागालैंड में थी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वो छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि आज उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ कृपाल सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जहां सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल अक्षय के नेतृत्व में 24 जवानों की एक टुकड़ी ने उनको अंतिम सलामी दी तो वहीं उनके पुत्र कलाम सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी। कृपाल सिंह बिष्ट अपने पीछे पत्नी , दो बेटियों और पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





