चमोली
BREAKING: उत्तराखंड में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, इस नेता ने थामा BJP का हाथ…
उत्तराखंड में इन दिनों राजनीति में हलचल तेज है। प्रदेश में जहां एक ओर दलबल की राजनीति प्रबल है। वहीं भारतीय जनता पार्टी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस को आज फिर बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार चमोली की जिला पंचायत सदस्य ममता देवी और उनके पति शांति लाल ने कांग्रेस छोड़कर आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों को बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
गौरतलब है कि इससे पहले बड़ी संख्या में उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून व हरिद्वार जनपद से कांग्रेस समेत विभिन्न दलों से जुड़े म के प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने राहुल गांधी प्रकरण में ओबीसी समाज के अपमान से नाराज़ होकर भाजपा को ज्वाइन किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



