उत्तराखंड
Uttarakhand News: तीन बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा देकर चिता को दी मुखाग्नि, हर आंख हुई नम…

Uttarakhand News: जहां बेटे अपने माता-पिता की सेवा नहीं करते और अपने माता- पिता की मौत के बाद फर्ज निभाने की बात करते है। लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में समाज की रूढ़िवादी परंपरा से आगे बढ़कर तीन बेटी ने अपने पिता को श्मशान घाट तक कंधा दिया और रीति- रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया। इस दौरान हर आंख नम नजर आई।
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के रानीधारा निवासी एसबीआई से प्रबंधक पद से रिटायर्ड हुए बसंत बल्लभ पांडे की 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके पुत्र अधिवक्ता और पत्रकार दिनेश पांडे का कुछ समय पहले निधन हो गया था। बुधवार को बसंत बल्लभ का निधन भी हो गया।
ऐसे में कंधा लगाने और चिता का मुखाग्नि देने के लिए तीनों बेटियां आगे आई। सुनीता, भावना और भारती ने अपने पिता को न सिर्फ कांधा दिया बल्कि मुखाग्नि भी दी। बताया जा रहा है कि शव यात्रा के साथ तीनों बहनें विश्वनाथ श्मशान घाट पहुंचीं और पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




