उत्तराखंड
Uttarakhand News: फैक्टरियों, निजी संस्थानों व बाहरी लोगों के लिए पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश…
Uttarakhand News: डोईवाला के फैक्ट्रियो व व्यापरिक/निजि संस्थानो मे कार्य करने वाले लोगो और थाना क्षेत्र मे निवासरत बाहरी राज्य/जनपद के व्यक्तियो का भौतिक सत्यापन किये जाने को लेकर पुलिस ने एक गोष्ठी का आयोजन किया।
कोतवाल राजेश शाह ने कहा कि कर्मचारियों का नाम, पता, पूर्ण विवरण, मो नंबर सहित मय आईडी के रिकॉर्ड के रूप मे रखा जाना चाहिए। दोपहिया वाहन विपरीत दिशा मे न चलाएं जाएं। गौरा शक्ति एप की जानकारी देकर महिलाओं को रजिस्ट्रेशन हेतु बताया गया। अग्निशमन उपकरण फैक्ट्रियों में अवश्य लगे होने चाहिए।
कोतवाल ने कहा कि कंपनी में ट्रांसपोर्ट को बाहरी राज्यों से आने जाने वाली गाड़ियों में कार्य करने वाले प्रत्येक कंडक्टर और ड्राइवर की आईडी रखी जानी चाहिए। कंपनी के सीसीटीवी की दिशा हाईवे की तरफ आने जाने वाले स्थानों पर लगाकर, सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा हेतु नियुक्त किए जाना चाहिए।
फैक्ट्री/कंपनी में किसी महिला कर्मचारी के प्रति किसी भी तरह के अपराधिक मामलों को रोकने को प्रयास किए जाने चाहिए। इसके बाद पुलिस ने सभी को नशा मुक्त की शपथ दिलवाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



