उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में अब इस अपराध पर भी लगेगा गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति होगी जब्त…

उत्तराखंड में अब गौ तस्करों की खैर नहीं है। शासन अब गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरोह बनाकर पशुओं का अवैध रूप से परिवहन और उनकी तस्करी करने वालों के विरूद्ध अब गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए डीजीपी अशोक कुमार ने गौ तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन लेने का ऑर्डर जारी किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के साथ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई देखने को मिलेगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जनपदो के एसएसपी /एसपी को निर्देशित किया है कि गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करना सुनिश्चित करने के आदेश दिए है।
आपको बता दें कि बीते साल 2022 में प्रदेश में 185 गौ तस्करी के मामले सामने आए थे। इन बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने गौ वंश पर तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किये हैं। गैंगस्टर एक्ट के साथ ही अब इन तस्करों के खिलाग गैंगेस्टर एक्ट के साथ प्रोपर्टी अटैच की कार्रवाई भी की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




