उत्तराखंड
BREAKING: नैनीताल के मशहूर होटल में भीषण अग्निकांड, दूर तक देखी जा रही आग की लपटे, रेस्क्यू जारी…
उत्तराखंड में नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक प्रतिष्ठित होटल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि उससे होटल की ऊपरी मंजिल पूरी तरह से जल गई। आग से होटल स्वामी का निजी घर और होटल के कुछ कमरे बुरी तरह से जल गए। फायर सर्विस(दमकल विभाग)की तीन गाड़ियों ने होटल में पहुंची है मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल में मल्लीताल ए.टी.आई.के सामने शुक्रवार देर शाम एक होटल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग की सूचना के बाद, घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बता दें कि इस क्षेत्र में कई जजों, विशिष्ठ लोगों के घरों के साथ कुछ होटल भी हैं जिन्हें खतरा हो सकता था। आनन-फानन में होटल कर्मचारियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की तरफ से आग बुझाने के लिए पहले छोटी गाड़ी भेजी गई, जिसके बाद दूसरी छोटी गाड़ी को भी भेजा गया और फिर आग के विकराल रूप को देखते हुए बड़ी गाड़ी को भेजा गया। बेकाबू आग के कारण बाहर से भी फायर सर्विस की गाड़ी मंगाई गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों और होटल स्टाफ के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मौके पर रेस्क्यू जारी है। बताया जा रहा है कि आग से होटल स्वामी को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


