उत्तराखंड
देश में उत्तराखंड की झांकी को पहला स्थान दिलाने के लिए ऐसे करें वोटिंग, शासन ने की अपील…

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार लोग अपनी पसंदीदा झांकी को वोट दे सकेंगे। इसके लिए माई गोव फोरम mygov.in/rd2023 पर पंजीकरण किया जा सकता है। उत्तराखंड की झांकी ने भी लोगों का मन मोहा। ऐसे में अब उत्तराखंड सूचना विभाग ने लोगों से वोटिंग की अपील की है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि “उत्तराखण्ड की झांकी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित परेड में अनुपम छटा बिखेरी। आप सभी से अनुरोध है कि MyGovIndia द्वारा शुरू की गई वोटिंग में वोट कर इस झांकी को पहला स्थान दिलाए।”
गौरतलब है कि इस बार नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की झांकियां शामिल हुई।
पिछले साल उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला था। यूपी की ओर से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर झांकी का प्रदर्शन परेड के दौरान किया गया था। इसके अलावा पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी में महाराष्ट्र की झांकी पहले स्थान पर रही थी। वहीं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच सीआईएसएफ को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




