चमोली
जोशीमठ: राहत शिविरों मे हेल्प लाईन नंबर चस्पा, मेडिकल टीमें तैनात…

चमोली / गौचर: जोशीमठ में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित राहत शिविरों मे रहने की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना रात्रि में स्वयं राहत शिविरों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। कही पर कोई आवश्यकता है, तो उसको तत्काल वहाल किया जा रह है। प्रभावित परिवार प्रशासन की इस कदम की सराहना भी कर रहे है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों की आजीविका से लेकर रहने खाने में हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने सभी राहत शिविरों मे हेल्प लाईन नंबर चस्पा कराने के साथ ही प्रभावित लोगों तक हर प्रकार से मदद पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
कहा कि कही पर कोई भी आवश्यकता हो बताएं। किसी भी चीज की कमी नही होने दी जाएगी। जिला प्रशासन ने राहत शिविरों मे कूक्ड फूड से लेकर प्रभावित लोगों एवं जरूरतमंद लोगों को ड्राई राशन वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







