देहरादून
Sports News: 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, 31 करोड़ की लागत से बनी शूटिंग रेंज का हुआ लोकार्पण…
Sports News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान सीएम ने ₹31 करोड़ की लागत से बनी शूटिंग रेंज का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए भी तैयार करना है। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखण्ड करेगा। जिससे राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा।वहीं उन्होंने राज्य के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भोजन के लिए दी जाने वाली धनराशि ₹150 से बढ़ाकर ₹225 की जायेगी। न्याय पंचायत, विकासखंड, जनपद और राज्य स्तर पर भी खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रायपुर ममता देवी, खेल निदेशक जितेन्द्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक राकेश चन्द्र डिमरी, खेल विभाग के अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






