दुनिया
Fifa World Cup 2022: फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होगा फाइनल महामुकाबला, जानें कब और कहां…
खाड़ी के देश कतर में एक महीने से आयोजित फीफा वर्ल्ड कप का अंतिम दौर आ पहुंचा है। रविवार 18 दिसंबर को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार देर रात हुए सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को हरा दिया है। जीत के साथ फ्रांस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गया। टीम ने 2018 में वर्ल्ड कप जीता था।
वहीं, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में वाली पहली अफ्रीकी टीम मोरक्को का वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया। कतर के अल बयात स्टेडियम में फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इसके साथ ही मोरक्को का ऐतिहासिक सफर समाप्त हो गया।
फ्रांस की ओर से 5वें मिनट में थियो हर्नांडेज और 79वें मिनट में रैंडल कोलो मुआनी ने गोल दागे। मोरक्को एक भी गोल नहीं स्कोर कर सका। पहले हाफ में फ्रांस ने गेम को डोमिनेट किया। उसने 9 शॉट गोल की तरफ मारे, जबकि मोरक्को 5 ही मार सका। इनमें से फ्रांस ने एक पर गोल भी किया। फ्रांस ने काउंटर अटैक कर के गोल करने का प्रयास किया। फ्रांस ने फर्स्ट हाफ में 7 फाउल किए और मोरक्को ने 3 फाउल किए।
मोरक्को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली Franceबनने से चूक गया। फ्रांस 1998 में ब्राजील के बाद लगातार दो विश्व कप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाला पहला डिफेंडिंग चैंपियन बन गया। अब फ्रांस जब 18 दिसंबर को कतर के लुसैल स्टेडियम में फीफा विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेगा।
फ्रांस ने पिछले 7 विश्व कप में चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। इस दौरान कोई भी अन्य देश दो बार से ज्यादा फाइनल में जगह नहीं बना पाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel








