दुनिया
BREAKING: लैंडिंग के दौरान रनवे पर टकराए दो विमान, एक प्लेन में लगी आग; 5 क्रू मेंबर्स की मौत…
एक बार फिर एक बड़ी अनहोनी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नए साल पर भीषण भूकंप के बाद अब एयरलाइंस के एक विमान के साथ एक तटरक्षक विमान की टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर के बाद टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा जापान में हुआ है। तटरक्षक विमान में6लोग सवार थेजिनमें से एक शख्स बचकर भाग निकलालेकिन 5लोगों की मौत हो गई है। निप्पॉन टीवी ने इसकी जानकारी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रनवे पर उतरते वक्त जापान के टोक्यो में स्थित हनेडा एयरपोर्ट में मंगलवार को जापान एयरलाइंस के जेट की तटरक्षक विमान के साथ टक्कर हो गई। इसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 379 यात्री सवार थे। वहीं, तटरक्षक विमान में 6 लोग सवार थे, जिनमें से एक भागने में कामयाब रहा, लेकिन पांच लोगों की मौत हो गई है।हादसे के तुरंत बाद फ्लाइट की वीडियो और तस्वीरें सामने आ गई, जिसको देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना बड़ा हादसा टला है।
बताया जा रहा है कि जापान की सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके पर लाइव फुटेज में विमान की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। जापान एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि होक्काइडो के शिन-चिटोस हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला विमान 300 से अधिक यात्रियों को ले जा रहा था। जापान एयरलाइंस और एनएचके द्वारा हानेडा हवाई अड्डे पर लगाए गए कैमरों के वीडियो फुटेज में वह भयावह क्षण कैद हो गया जब विमान के नीचे उतरने के तुरंत बाद उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय: सीएम
‘शब्दोत्सव’ के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रखे राज्य सरकार के संकल्प और उपलब्धियां…
मुख्यमंत्री ने खैरीमान सिंह में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर का निरीक्षण किया…






















Subscribe Our channel






