उत्तराखंड
फैमिली के साथ हरिद्वार शादी में शामिल होने आया युवक मुनिकीरेती निम बीच के पास डूबा…
ऋषिकेश। फैमिली के साथ हरिद्वार शादी में शामिल होने आया एक युवक मुनिकीरेती निम बीच के पास डूब गया। आज एसडीआरएफ को सूचना मिली कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत निम बीच के पास अलोहा होटल के नीचे एक व्यक्ति डूब गया है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया।
गौरतलब है कि 7 व्यक्तियों का फैमिली ग्रुप हरिद्वार में शादी में आये थे । ये सब आज ऋषिकेश घूमने आए थे। इसी दौरान इस ग्रुप से एक व्यक्ति नाम राहुल मिश्रा उम्र 32 वर्ष ,निवासी उत्तर प्रदेश अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।
एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स द्वारा भी घटनास्थल पर सर्चिंग की जा रही है। अभी तक उक्त व्यक्ति का कोई पता नही लग पाया है। एसडीआरएफ की सर्चिंग जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



