पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: आज सुबह तड़के कोटद्वार में हाथी से बचकर भाग रहा व्यक्ति 30 मीटर गहरी खाई में गिरा…
कोटद्वार। कोटद्वार में हाथी से बचकर भाग रहा एक व्यक्ति 30 मीटर गहरी खाई में गिर गया। आज दिनाँक 29 नवंबर प्रातः लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर से 02 किमी आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है।
उक्त सूचना पर पोस्ट कोटद्वार से ASI संजय नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।
घायल व्यक्ति का विवरण:-
सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडौन।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…






















Subscribe Our channel




