चमोली
प्रसिद्ध जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के नाम रही गौचर मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या…
गौचर चमोली। गौचर मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के नाम रही, छठवें दिन हुई पत्रकार सम्मान समारोह जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के नाम रही। उन्होंने अपने जागरों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
वहीं दूसरी ओर मेले के छठवें दिन हुई पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि सीडीओ चमोली ललित नारायण मिश्र और उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग / मेला अधिकारी गौचर संतोष कुमार पाण्डेय ने मीडिया बंधुओं को सम्मानित करते हुये कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है।कहा कि आज जो कुछ भी है वह सकारात्मक पत्रकारिता की वजह से ही है। समाज में कहीं कुछ भी खामियां दिखाई देती है तो उसे उजागर करना ही पत्रकारिता का धर्म है।
इससे पूर्व वरिष्ठ पत्रकार दिनेश थपलियाल ने कहा कि प्रशासन व पत्रकार की विकासीय सोच के कारण सकारात्मक विकास संभव हो सकता है। प्रेस क्लब चमोली के अध्यक्ष देवेंद्र रावत सहित जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली डॉ राजीव शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला आदि जिले के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






