चमोली
Accident: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरी कार, दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। यहां आदिबद्री शिलफाटा के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो शिक्षकों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गभीर बनी हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज तड़के साढ़े पांच बजे चमोली के आदिबद्री शिलफाटा के पास हुआ। बताया जा रहा कि, कार सवार तीनों व्यक्ति राजकीय इंटर कॉलेज सिलपाटा में शिक्षक हैं और आज सुबह कार चालक व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह नेगी समेत तीनों स्कूल से छुट्टी लेकर देहरादून जा रहे थे। इस दौरान कार खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में ले लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान उमेद सिंह नेगी उम्र – 45, निवासी विकासनगर देहरादून, हिमांशु उम्र – 45, निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति ललित, उम्र 36 वर्ष, निवासी हल्द्वानी का बताया जाता है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Dehradun News: सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…






















Subscribe Our channel


