पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand News: यहां मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले बुजुर्ग दंपती, मचा कोहराम…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां पाबौ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंर्तगत थापली गांव में एक मकान में भीषण आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। सूचना पर पहुची दलकल की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं दंपती की मौत से गांव में शोक की लहर है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चौकी पाबौ क्षेत्रान्तर्गत थापली में एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। मकान में एक बुजुर्ग दंपती रहती थी। रिपोर्टस की माने तो पाबौ पुलिस चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सर्विस के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
जिसके बाद दोनों शवों को बमुश्किल निकाला गया है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग दंपति की पहचान बंदूर लाल (90) जोकि और गोदावरी (82) के रुप में हुई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…






















Subscribe Our channel




