चमोली
Uttarakhand News: पिंकी के हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों का धरना शुरू…
गौचर / चमोली 15 अक्टूबर: जनपद चमोली की देवाल विकासखंड के तहत खेता मानमती गांव की कु. पिंकी के हत्यारोपी गुलाव सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों सहित देवाल क्षेत्र की जनता ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
एक वर्ष पूर्व हुई पिंकी के हत्यारोपी गुलाव सिंह की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज़ लोगों ने ब्लाक मुख्यालय देवाल के टैक्सी स्टैंड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पहले दिन देवाल के पूर्व प्रमुख डी. डी. कुनियाल, खेता मानमती के प्रधान दीवान राम, पूर्णा गांव के प्रधान मनोज कुमार, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गोविन्द राम, मृतका के पिता खिलाप राम, कामरेड देवी बर्मा, लक्ष्मण कुमार, जगदीश कुमार, हयात राम, मान सिंह, शेरी राम, कृष्ण कुमार, खिमुली देवी, राधा देवी आदि बैठे।
इस दौरान कर्णप्रयाग के सी. ओ. अमित कुमार एवं थराली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा ने आन्दोलनकारीओं से बार्ता कर बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिऐ पूरी तरह से प्रयासरत है, किन्तु आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पा रहा है। कोई भी सुराग लगते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






