उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी, इन जिलों में अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की अपील…
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट आ रहा है। अगले तीन दिन राज्य के लिए भारी बताए गए है। प्रशासन अलर्ट मोड में है तो वहीं लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर ये मानसून कब विदा होगा। आइए बताते है पूरी वेदर रिपोर्ट
जहां प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जगह-जगह मार्ग बंद होने की सूचना है तो वहीं रविवार रविवार के लिए पिथैरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका जताई है। नैनीताल पुलिस ने तो एक ट्वीट जारी करके कहा है कि मौसम विभाग के अनुसार 8 से 11 अक्टूबर तक तेज बारिश होने की आशंका है। इसी के चलते सभी स्थानीय लोगों और टूरिस्टों से सावधान रहने और पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचने को कहा है।
बताया जा रहा है कि नौ अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में अत्यधिक बारिश हो सकती है। गढ़वाल के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी आदि जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। मानसून के बारे में उन्होंने बताया कि इस बार मानसून उत्तराखंड से देरी से विदा हो रहा है। उत्तरकाशी, देहरादून समेत अन्य कई जिलों के कुछ हिस्सों से ब्लू लाइन क्रॉस की है। वहीं बारिश बर्फबारी से लगातार ठंड बढ़ रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



