देश
Milk Rate: मंहगाई की मार, अमूल और मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, जानें नए रेट…
Milk Rate: मंहगाई की मार पहले ही आमजन को बेहाल की हुई है। रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है तो वहीं अब एक और झटका लगा है। मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। नए रेट 17 अगस्त से लागू हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इतने ही दाम मदर डेयरी ने बढ़ाए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अमूल नाम से दूध उत्पाद की बिक्री करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। तो वहीं मदर डेयर ने भी इनपुट कॉस्ट का हवाला देकर कीमतें बढ़ाने की बात कही है। दोनों ही कंपनी के दूध की कीमतों में बढ़त बुधवार यानि 17 अगस्त से लागू होगी। अब बाजारों में अमूल गोल्ड के आधा लीटर वाले पैकेट के दाम 31 रुपये, अमूल ताजा के 25 रुपये और अमूल शक्ति के 28 रुपये हो जाएंगे।
बताया जा रहा है कि ये बढ़ोतरी लागत ज्यादा आने की वजह से की गई है। रिपोर्टस की माने तो पशुओं को चारा खिलाने के खर्च में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20% का इजाफा हो गया है। इनपुर कॉस्ट में बढ़ोतरी को देखते हुए अमूल के मेंबर यूनियनों ने भी किसानों के भाव आठ से नौ प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। इन्हीं चीजों को देखते हुए कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel






