Railway Update: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कुमाऊं से देहरादून के लिए अब रोज मिलेगी ट्रेन, देखें शेड्यूल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Railway Update: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कुमाऊं से देहरादून के लिए अब रोज मिलेगी ट्रेन, देखें शेड्यूल…

उत्तराखंड

Railway Update: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कुमाऊं से देहरादून के लिए अब रोज मिलेगी ट्रेन, देखें शेड्यूल…

Railway Update:  अगर आप काठगोदाम से देहरादून का सफर करने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब काठगोदाम से दून के लिए रोजाना ट्रेन चलेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर गाड़ी संख्या यह फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या 14120/14119 (काठगोदाम देहरादून) को सप्ताह में 5 दिन के स्थान पर अब प्रतिदिन चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुमाऊं से देहरादून जाने वालों में छात्रों की संख्या ज्यादा है जो ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में रोजाना ट्रेन के संचालन से उन्हें सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या गाड़ी 14120 ( देहरादून-काठगोदाम) 8 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार गुरुवार, शनिवार, रविवार को चलती थी और गाड़ी 14119 (काठगोदाम-देहरादून) 9 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार को चलती थी।

वहीं 14113 (सूबेदारगंज-देहरादून) 7 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार चलती थी, 14 114 (देहरादून-सूबेदारगंज) 10 अगस्त से से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार चलती थी।  काठगोदाम – देहरादून शाम 7 बजकर 45 मिनट पर काठगोदाम से देहरादून के लिए रवाना होती है औप सुबह 4.20 पर देहरादून पहुंचती है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link