पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, मची चीख-पुकार, कई लोग गंभीर घायल…
श्रीनगर: पहाड़ों पर दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार यानी आज ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कई लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ढांमक के पास दोपहर 3.40 मिनट पर एक मैक्स वाहन और कार आपस में भिड़ गए। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई है। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचीस्थानीय लोगों की मदद से 108 के जरिए श्रीकोट भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों का उपचार बेस अस्पताल में किया जा रहा है। जहां डॉक्टरों की देख-रेख में चारों का इलाज चल रहा है। सभी घायल चमोली जनपद के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस घटना की जांच की कर रही है।
बता दें कि जहां एक ओर चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा को देखते हुए और हादसों को रोकने के लिए रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं हादसों को रोकने की कवायद भी खाली साबित हो रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






