पौड़ी गढ़वाल
पहल: यंहा मंत्री ने दी जनता को सौगात, हर माह हजारों लीटर मुफ़्त पानी की सेवा…
देहरादून। श्रीनगर क्षेत्र की जनता को नव गठित सरकार ने बड़ी सौगात बड़ी सौगात देते हुये प्रत्येक माह 20 हजार लीटर निःशुल्क पानी देने का शासनादेश जारी कर दिया है। क्षेत्र के विधायक और सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्रीनगर को पहली सौगात देकर लोगों को बड़ी राहत दी है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि चुनाव पूर्व श्रीनगर की जनता को पानी के बिलों में भारी वृद्धि को देखते हुए कैबिनेट में 20 हजार लीटर पानी निशुल्क देने का फैसला लिया गया था लेकिन राज्य में आदर्श आचार सहिंता लागू हो जाने से इसको लेकर शासनादेश नहीं हो पाया था।
डॉ रावत ने कहा कि नई सरकार गठन के बाद उन्होंने जल संस्थान के उच्चाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये जिसके फलस्वरूप निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से श्रीनगर क्षेत्र की जनता को पानी के बिलों से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही डॉ. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले लोगों से किये गये सभी वायदों को समय से पहले ही पूरा कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






