पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: देवभूमि में पहाड़ शर्मसार, युवक ने दो नाबालिग सगी बहनों से किया दुष्कर्म…
पौड़ीः उत्तराखंड को शर्मसार करती वारदात पौड़ी से आ रही है। पहाड़ पर महिलाएं सुरक्षित नहीं रही है। अपराध बढता जा रहा है। पौड़ी के धूमाकोट तहसील के एक गांव में एक युवक ने दो नाबालिग सगी बहनों के साथ रेप का मामला सामने आया है। जिससे ग्रामीण आक्रोशित है। तो वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक,गांव के ही एक युवक ने घर पर अकेली बहनों को बहला फुसलाकर उनके साथ दुराचार किया है। बताया जा रहा है कि मामला 29 जनवरी का है। मामले की की जानकारी बालिकाओं ने दो दिन बाद अपनी मां को दी। जिसके बाद पीड़िताओ की मां बेटियों को साथ लेकर थाना धूमाकोट पहुंची। लेकिन मामला राजस्व क्षेत्र का होने के चलते पुलिस ने पल्ला झाड़ दिया। पीड़िताओं की मां ने 3 फरवरी को राजस्व उपनिरीक्षक चौकी में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। राजस्व पुलिस ने दोनों बालिकाओं का मेडिकल कराया।
परिजनों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताय जा रहा है कि आरोपी की पहचान 35 वर्षीय रोशन सिंह के रूप में हुई है। आरोपी रोशन सिंह को नैनीडांडा ब्लॉक के भौंन बाजार से गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






