चमोली
औली: गौरसों बुग्याल में मिले दो पर्यटकों के शव, नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे औली…
औली के गौरसों बुग्याल में शनिवार को दो पर्यटकों के शव बर्फ में दबे हुए मिल हैं। सूचना पाकर एसडीआरएफ और जोशीमठ पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है।
शवों की पहचान की सूचना नहीं
गौरसों बुग्याल में दो पर्यटकों के शवों को लेने के लिए जोशीमठ से एसडीआरएफ और पुलिस टीम रवाना हो गई है। खबर लिखे जाने तक टीम वापस नहीं लौटी है। क्षेत्र में संचार सेवा न होने और औली से गौरसों की दूरी अधिक होने के कारण शवों की पहचान की सूचना नहीं मिली है।
गौरसों में अभी भी करीब एक फीट बर्फ जमी
टीम के शव को लेकर जोशीमठ पहुंचने पर ही शवों की पहचान हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे थे, इनमें से कुछ घुमक्कड़ पर्यटक सुदूर गौरसों बुग्याल पहुंच गए थे। चारों ओर से जंगल से घिरे गौरसों में अभी भी करीब एक फीट बर्फ जमी है। यहां रात्रि ठहरने की सुविधा नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




