पौड़ी गढ़वाल
सतपाल महाराज ने केंद्र की भाजपा सरकार को बताया उत्तराखंड का पावर हाउस, बोले- तेजी से होगा विकास…
पाबौ (पौड़ी)। गुरुवार को पाबौ में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के यहां पहुंचने पर आयोजित एक जनसभा को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को ऑल वेदर रोड और 18 हजार करोड़ रुपये की एक बड़ी धनराशि विकास कार्यों के लिए दी है। उन्होने ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन को पहुंचाने के मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट को भी साकार किया।भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के नौगांवखाल, किर्खू, रिवांडा और मासौं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।
मासौं से विजय संकल्प यात्रा के पाबौ पहुंचने पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डबल इंजन सरकार की महत्ता को बताते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि पावर स्टेशन से बिजली के तार जुड़े होते हैं जिनके द्वारा बिजली हमारे घर तक पहुंचकर उसे रोशन करती है। अगर वह विद्युत कनेक्शन किसी कारणवश अवरुद्ध हो जाता है तो हमारे यहाँ बिजली नहीं पहुँच पाती। इसी प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार हमारे राज्य का पावर हाउस है। अगर हमारा उत्तराखंड उससे जुड़ा रहेगा तो हमें बराबर सहायता (पावर) मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री जब उत्तराखंड आए तो उन्होंने 18 हजार करोड रुपए की भारी भरकम धनराशि राज्य को दी जो “न भूतो न भविष्यति” की उक्ति को चरितार्थ करता है। उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। इसलिए हमें यह समझना चाहिए कि डबल इंजन की सरकार की वजह से ही आज केंद्र से राज्य में विकास योजनाओं के लिए पैसा आ पा रहा है।
जनसभा को संबोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे है। सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अटल आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पीएम मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। विजय संकल्प यात्रा व जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं रैली के गढ़वाल संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, पौडी विधायक मुकेश कोली, जिला अध्यक्ष संपत सिंह सरल, माणिक निधि शर्मा, मातबर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






