Big Breaking: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करती मिली दो शिक्षक महिलाएं, ऐसे हुआ खुलासा... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करती मिली दो शिक्षक महिलाएं, ऐसे हुआ खुलासा…

पौड़ी गढ़वाल

Big Breaking: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करती मिली दो शिक्षक महिलाएं, ऐसे हुआ खुलासा…

श्रीनगर: उत्तराखंड में फ़र्ज़ी शिक्षकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पौड़ी गढ़वाल के प्राथमिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाली दो महिला सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जबकि, एक महिला प्रिंसिपल के जन्मतिथि से जुड़े दस्तावेज की विभागीय जांच की जा रही है। डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत ने शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि शैक्षणिक अभिलेखों की जांच में राप्रावि बेडपानी कल्जीखाल में सेवारत सहायक अध्यापिका संगीता टम्टा के बीएड प्रमाण पत्र प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए गए। अध्यापिका के बीएड प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ भेजे गए तो विवि प्रशासन ने बताया कि उक्त नाम व अनुक्रमांक का कोई भी अभिलेख विवि के पास नहीं है। उन्होंने बताया कि शिक्षिका को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया गया, लेकिन उनकी ओर से मामले में कोई संतोषजनक जवाब विभाग को नहीं दिया गया। यमकेश्वर ब्लॉक के राप्रावि फल्दाकोट में सेवारत प्रिंसिपल की जन्मतिथि हाईस्कूल के प्रमाणपत्र व टीसी में अलग-अलग दर्ज है। वे अपनी जन्मतिथि को लेकर कोई भी संतोषजनक जवाब विभाग को नहीं दे पाई हैं। अब प्रिंसिपल के जन्मतिथि सत्यापन को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग यूपी को पत्र भेजा गया है। पत्र का जवाब आने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in पौड़ी गढ़वाल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
5 Shares
Share via
Copy link