चमोली
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलसे…
चमोली: उत्तराखंड के चमोली में भीषण अग्निकांड में 6 लोग झुलस गए हैं। दशोली ब्लॉक के मैठाणा गांव में रसोई गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के 6 लोग झुलस कर घायल हो गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया। वहीं, घायलों को पुलिस और ग्रामीणों द्वारा 108 की मदद से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैठाणा गांव निवासी कृपालु मिस्त्री के घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर पर आग लगने से सिलेंडर फट गया। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जबकि घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों के द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों की पहचान कैलाश चंद्र पुत्र कृपालु मिस्त्री, प्रिंस पुत्र विजेंद्र कुमार, राधा देवी पत्नी कैलाश चंद्र, पूजा पत्नी प्रिंस, दृष्टि पुत्री विजेंद्र कुमार, पुष्पा देवी पत्नी विजेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




