चमोली
Big Breaking: तीर्थपुरोहितों ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, दी आत्मदाह की चेतावनी…
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद भी तीर्थ पुरिहितों मे देवस्थानम बोर्ड के विरोध को लेकर आक्रोश थम नहीं रहा है। तीर्थ पुरिहितों ने बोर्ड के नाम को लेकर नाराज़गी जताई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस मसले को लेकर भले ही एक कमेटी बना कर समाधान की बात कही है। पर तीर्थपुरोहितों ने कहा बदरीनाथ में भगवान हैं। मंदिर शब्द भगवान से जुड़ा है। पर सरकार ने बदरी केदार मंदिर शब्द ही मिटा कर देवस्थानम शब्द रख दिया। देव देवता कभी भगवान का स्थान नहीं ले सकते। सरकार ने देवस्थानम शब्द गढ़ कर भगवान का अपमान किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीर्थ पुरोहित गुणानंद कोठियाल ने कहा सरकार ने देवस्थानम शब्द गढ़ कर भगवान का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र देवस्थानम बोर्ड को समाप्त नहीं किया जाता है तो बदरीनाथ मंदिर के अंदर आत्मदाह करेंगे। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात करते हैं। पर आत्मा की बात नहीं कहते। आत्मा की आवाज है कि सरकार ने देवस्थानम बोर्ड बनाकर भगवान का अपमान किया है।उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बोर्ड को समाप्त कर दे अन्यथा धाम में कई तीर्थ पुरोहित मंदिर के भीतर अपना आत्मदाह करने को तैयार हैं।
गौरतलब है कि देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर हक हकूकधारियों, तीर्थ पुरोहितों द्वारा काफी लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। गत 11 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महापंचायत के साथ इस मुद्दे पर बैठक के बाद बोर्ड स्थगित करने का आश्वासन दिया था। इस पर महापंचायत ने अपना आंदोलन 30 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया था। इस बीच बीते 15 दिन में कोई सकारात्मक हल न निकलने पर नाराज महापंचायत ने दोबारा से आंदोलन शुरू करने का एलान कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




