पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: यहां खाई में कार गिरने से रिटायर सूबेदार की मौत, एक गम्भीर घायल…
पौड़ी: उत्तराखंड में पहाड़ों पर दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल से सामने आ रहा है यहां लैंसडाउन रोड पर एक कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक रिटायर सूबेदार की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंसडाउन रोड पर ब्लू पाइन होटल के ऊपर कार संख्या UK 11 A8958 कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में सवार प्रदीप बिष्ट और रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों व्यक्ति को रेस्क्यू कर एमएच लैंसडाउन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रदीप बिष्ट का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



