पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: गढ़वाल विवि के रूम नंबर-105 में छिपे हैं कई राज, अधिकारियों से पूछताछ कर रही CBI…
पौड़ी: उत्तराखंड में गढ़वाल विवि को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमरा नंबर-105 में गुरुवार को भी सीबीआई ने डेरा डाला रखा है। सुबह से कमरे में अधिकारियों से पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि निजी शिक्षण संस्थानों की संबद्धता मामले में इसी कमरे से कई राज खुलेंगे। सीबीआई की टीम मामले में जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। वहीं सीबीआई की कार्रवाई से यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि गढ़वाल यूनिवर्सिटी में सीबीआई ने छापेमारी की है। गढ़वाल विवि के कमरा नंबर-105 में एफिलिएशन संबंधी फाइलों की गहतना से जांच की गई। सुबह 9 बजे से ही सीबीआई की चार सदस्यीय टीम छापेमारी में जुटी रही। सीबीआई की जांच आज भी जारी है। सीबीआई ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से जुड़े एफिलिएशन के मामले में विवि के कर्मचारियों (नामजद मुकदमा दर्ज कर्मचारी व पूर्व कर्मचारियों) से गुरुवार सुबह 10 बजे से एक-एक कर कर्मचारियों से पूछताछ की। पूछताछ का सिलसिला दोपहर बाद तक भी जारी रहा।
बताया जा रहा है कि गढ़वाल विवि के कमरा नंबर-105 में एफिलिएशन संबंधी फाइलों की गहतना से जांच की जा रही हैं। इस दौरान कमरा नंबर 105 में बिना किसी कारण वश प्रवेश पर रोक रही। कहा जा रहा है जब सीबीआई इस कमरे से जांच पूरी करके जाएगी तो उसके हाथ में कई सबूत होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



