Accident: उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, 3 गम्भीर घायल, मची चीख-पुकार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Accident: उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, 3 गम्भीर घायल, मची चीख-पुकार…

चमोली

Accident: उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, 3 गम्भीर घायल, मची चीख-पुकार…

चमोली: उत्तराखंड में चमोली से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां जूनीधार में गोठिण्डा-पार्था मोटर मार्ग एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार यूके 11 ए 3508 थराली से गोठिंडा जा रही थी। कार में ड्राइवर समेत कुल 4 लोग सवार थे। गोठिण्डा में जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचते ही चालक कार को बैक करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर करने के साथ ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे में हरिराम पुत्र उमेद राम उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए थराली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि घायलों की पहचान 40 वर्षीय कुंदन राम, 25 वर्षीय चंदन राम और 52 वर्षीय दिक्की राम के रूप में हुई हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in चमोली

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
5 Shares
Share via
Copy link