उत्तराखंड
Uttarakhand News: हादसों का मंगलवार, अलग-अलग हादसे में दादी सहित चार लोगों की मौत, कई घायल…

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। मंगलवार का दिन दो परिवारों के लिए काला साबित हुआ है। अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकी कई घायल बताए जा रहे है। एनएच 74 पर पंचक्की किच्छा के पास मंगलवार को बाइक सवार मां-बेटा और दादी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। जिससे दादी की मौके पर मौत हो गई। वहीं हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार दुर्घटना में महिला सहित 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उधमसिंह नगर जिले में बाइक सवार तीन लोगों को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दादी अपनी आंखों का इलाज करा कर लौट रही थी। वहीं, दादी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे बाद ड्राइवर बस सहित फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
वहीं हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर वाहन की तेज गति से आ रही एक वैगनआर कार कंटेनर से जा टकर हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। पुलिस ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी को काटकर कंटेनर से बाहर निकाला। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया है। मृतकों की शिनाख्त प्रमोद (38 वर्ष) उसकी पत्नी नीतू (35 वर्ष) और साला रोहित (32 वर्ष) के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




