Uttarakhand News: अधूरा रह गया नवमी रावत का सपना, एवलॉन्च से एक और पर्वतारोही का निधन... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: अधूरा रह गया नवमी रावत का सपना, एवलॉन्च से एक और पर्वतारोही का निधन…

उत्तरकाशी

Uttarakhand News: अधूरा रह गया नवमी रावत का सपना, एवलॉन्च से एक और पर्वतारोही का निधन…

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में आए हिमस्खलन को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। पहाड़ में आए एवलांच के कारण एक और पर्वतारोही की मौत हो गई है। एक उभरती प्रतीभा हादसे का शिकार होकर दुनिया को अलविदा कह गई है। पीछे अपने अधूरे सपने छोड़ गई। बताया जा रहा है कि एडवांस पर्वतारोहण कोर्स प्रशिक्षक नवमी रावत की मौत हुई है। जिससे उनके गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इन्हें प्रमाण पत्र और पदक से किया सम्मानित...

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल के बाद एडवांस पर्वतारोहण कोर्स प्रशिक्षक नवमी रावत की मौत हुई है। नवमी इससे पहले छह बार डांडा चोटी का सफल आरोहण कर चुकी थी। वह अपनी बहन सहित प्रशिक्षुओं के साथ द्रौपदी का डांडा गई थी। इस दौरान हुए हिमस्खलन की चपेट में आ गई।

बताया जा रहा है कि नवमी जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 43 किमी दूरी पर स्थित भुक्की गांव की निवासी है। वह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और घर की लाडली भी थी। नवमी का लक्ष्य एवरेस्ट आरोहण करने का था लेकिन उनका ये सपना अधूरा रह गया। उनकी मौत से परिवार सहित गांव में मातम पसर गया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तरकाशी

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link