Uttarakhand News: नकल माफिया हाकम सिंह के तीन और आलिशान भवनों पर चला बुल्डोजर... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: नकल माफिया हाकम सिंह के तीन और आलिशान भवनों पर चला बुल्डोजर…

उत्तरकाशी

Uttarakhand News: नकल माफिया हाकम सिंह के तीन और आलिशान भवनों पर चला बुल्डोजर…

Uttarakhand News: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। जहां लगातार गिरफ्तारियां हो रही है। वहीं जेल में बंद हाकम सिंह के आलीशान रिजॉर्ट के बाद शासन ने आज उसके तीन और भवनों को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही अब तक पांच भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है। ये कार्रवाई अवैध भूमि के तहत की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजस्व विभाग ने सरकारी भूमि पर बने हाकम सिंह के तीन अन्य भवनों पर भी बुलडोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सिदरी गांव के पास बने भवनों को तोड़ने के लिए जब प्रशासन के बुलडोजर वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अपना काम करते हुए बुलडोजर चलाकर भवनों को जमींदोज कर दिया।

 इन भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले दिन ही पूरी कर ली थी। उक्त तीनों भवन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। प्रशासन ने इन्हें खाली करने के आदेश भी जारी किए थे। जिसके बाद आज तीन भवनों में लगभग 50 कमरों सहित दो किचन व दो डाइनिंग हॉल ध्वस्त किए गए।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तरकाशी

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link