उत्तरकाशी
दुःखद: यहां फूड प्वॉइजनिंग से 45 लोग बीमार, पूजा के बाद किया था भोज
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के खरसाली गांव में 45 लोग एक साथ फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने देवपूजा के बाद शुक्रवार रात सामूहिक भोजन किया था। जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। ग्रामीणों के बीमार होने के सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें देर रात गांव पहुंची और पांच लोगों को इलाज के लिए सीएचसी बड़कोट में भर्ती कराया है। इसके साथ ही 40 अन्य लोगों का गांव में ही इलाज किया जा रहा है। हालांकि अब सभी की हालत में सुधार है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात बड़कोट तहसील के खरसाली में समेश्वर देवता के यज्ञ कार्यक्रम में प्रसाद और भोज खाने से 45 ग्रामीण श्रद्धालुओं को फूड प्वॉइजनिंग हो गयी। देवपूजा के दौरान सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया था। इस सामूहिक भोज के बाद कई ग्रामीण फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों की स्थिति भी बिगड़ने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी। जानकारी पर सीएचसी की तीन टीमें गांव के लिए रवाना हुईं। जहां सबका उपचार किया गया। साथ ही 5 लोगों की गंभीर स्थिति देखते हुए बड़कोट रेफर किया गया। जिसमें से शनिवार को 4 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं एक बीमार व्यक्ति का उपचार अभी चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…
आगामी 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान…
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…





















Subscribe Our channel








