Politics: शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़ की अध्यक्षता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Politics: शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़ की अध्यक्षता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

उत्तरकाशी

Politics: शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़ की अध्यक्षता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपना चुनावी रोडमैप तैयार करने में जुट गई है। इसी कड़ी में उत्तरकाशी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़ की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक गांधी वाचनालय में आयोजित की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने शहर के बूथ प्रभारियों से बैठकर 2022 विधानसभा चुनाव के लिए गहन चर्चा की।

आपको बता दें कि बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़ ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ कमेटियों का सत्यापन एवं वार्ड कमेटियों के गठन सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लंबी बीमारी के बाद स्वस्थ होकर लौटे पूर्व दुग्ध संघ एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय सेमवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय सेमवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह सहित सहित पालिका सभाषद एवं अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तरकाशी

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link