राजनीति: उत्तरकाशी में बृजवाल रजवार को मिली ब्लॉक अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

राजनीति: उत्तरकाशी में बृजवाल रजवार को मिली ब्लॉक अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तरकाशी

राजनीति: उत्तरकाशी में बृजवाल रजवार को मिली ब्लॉक अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तरकाशी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने मंगलवार को उत्तरकाशी में बृजवाल रजवार को कांग्रेस संगठन में उनके विशेष योगदान को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी एवं पंचायत प्रकोष्ठ के अनुमोदन पर उन्हें राजीव गांधी पंचायत राज संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी है। इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रधान संगठन वि.ख. डुंडा के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बृजवाल फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमे आशा और विश्वास है कि बृजवाल रजवार अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही “अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस” की भावना तथा प्रदेश व जिला कांग्रेस के निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी की गौरवमयी परंपराओं के अनुरूप पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सहयोग प्रदान करेंगे। वहीं इस असवर पर जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डुंडा दिनेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष भटवाड़ी कमल सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनकपाल परमार, जिला उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, जयवर्धन बिष्ट, खेमराज राणा, भगत रावत, रामगोपाल नौटियाल, कल्याण सिंह राणा, दशरथ पंवार, राजेश उप्पल व अन्य मौजूद रहे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तरकाशी

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link