उत्तरकाशी
BREAKING: उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, लगातार एक के बाद एक आए तीन झटके, दहशत में लोग घरों से भागे…

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती डोली है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी जिले में देर रात भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार “नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.5 मैग्नीट्यूड रही. भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। उत्तरकाशी जिले में रविवार रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस हुआ। इसके बाद 5 से 10 मिनट के भीतर लगातार भूकंप में झटके महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में आ गए।
बताया जा रहा है कि लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। जिला मुख्यालय में लोग घरों से बाहर सड़कों पर निकले। कुछ लोग रामलीला मैदान में सुरक्षित स्थान पर चले गए। ज्ञानसू और जोशियाड़ा में लोग डर के मारे बाहर सड़क किनारों पर चले गए। हालांकि तीव्रता कम होने के चलते जानमाल के नुकसान की खबर नही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







