उत्तरकाशी
सावधान: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार जारी, आज मिले 4368 कोरोना पॉजिटिव, 44 ने गवाईं जान…

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में कोरोना वायरस की रफ्तार जारी है। वहीं आज उत्तराखंड में 4368 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 151801 पहुंच गई जबकि इस महामारी से राज्य में आजकोरोना से 44 लोगों की मौत हुई है। इन 44 के साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 2146 हो गया है। राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।उत्तराखंड में जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से अल्मोड़ा 42, बागेश्वर 46, चमोली 43, चम्पावत 100, देहरादून 1670, हरिद्वार 1144, नैनीताल 438, पौड़ी 390, पिथौरागढ़ 72, रुद्रप्रयाग 64, टिहरी 110, उधमसिंह नगर 200, उत्तरकाशी 49, मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 110664 लोग स्वस्थ हो गये हैं, जबकि 35864 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या के साथ रिकवरी दर 72.90 फीसद पर पहुंच गई है। पहाड़ी खबरनामा मीडिया आप सभी से यही अपील करता है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों और कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का पालन करें.. कोरोना में सावधानी ही बचाव है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel




