उत्तरकाशी
हादसा: देहरादून से अपने गांव जा रहे दो युवकों के ऊपर गिरा पेड़, दोनों की माैके पर माैत…

हादसा: उत्तराखंड में इस वक़्त की बड़ी दुःखद खबर सामने आई है देहरादून से मोरी उत्तरकाशी जा रहे दो युवकों के ऊपर पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी। बता दें कि दोनों युवक बाइक से देहरादून से मोरी की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते मे आंधी तूफान के चलते एक पेड़ उनकी बाइक पर आ गिर गया जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के पास सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून से मोरी जा रहे दो बाइक सवार आंधी-तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आ गए। इस दाैरान दोनों की माैके पर ही माैत हो गई।
घटना शाम चार बजे की है। मृतकों की पहचान प्रकाश चंद नौटियाल निवासी डागोली टिकोची व शाहिद हाल निवासी मोरी बाजार के रूप में हुई है। प्रकाश चंद सरकारी शिक्षक थे तो वहीं शाहिद नाई का काम करता था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel




