उत्तराखंड: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, स्मैक बेचती रंगे हाथ पकड़ी गई शातिर महिला... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंड: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, स्मैक बेचती रंगे हाथ पकड़ी गई शातिर महिला…

उधम सिंह नगर

उत्तराखंड: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, स्मैक बेचती रंगे हाथ पकड़ी गई शातिर महिला…

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड में नशे का जाल पैर पसारता जा रहा है। प्रदेश का युवा जो देश का भविष्य है वह नशे की गिरफ्त में है। महिलाएं, पुरुष, बच्चे इस कालेधंधे को आगे बढ़ा रहे है।  पुलिस लगातार नशे पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है। नशा तस्करों पर पुलिस लगातार नकेल कस रही है। पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ऊधमसिंहनगर में स्मैक बेचती एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।महिला के ऊपर अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज है। महिला से पूछताछ जारी है। बता दें कि पहला मामला खटीमा का है। यहां पुलिस को मुखबिरों द्वारा सूचना मिली कि एक महिला टिनशेड तिराहे से करीब 50 मीटर दूर संतना गांव की ओर स्मैक बेच रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है। सूचना मिलते ही आनन फानन में पहुंची पुलिस ने छापा मारकर महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । महिला की पहचान किरन सैनी  निवासी राजीवनगर के रूप में हुई है। महिला के पास  से  10.06 ग्राम स्मैक और 3400 रुपये बरामद हुए। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला के खिलाफ झनकईया और खटीमा कोतवाली में 10 केस दर्ज हैं। लाफ गुंडा अधिनियम के तहत भी एक मामला विचाराधीन है। वहीं दूसरी और पुलिस ने खिकेलाखेड़ा में दो लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वारिस और मोहम्मद सगीर निवासी बरेली के रूप मे हुई है। पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ युवक नशे की खेप के साथ जिले में आए है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 32.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जबकि सगीर से 21.64 ग्राम स्मैक मिली है। दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही जारी है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link