उधम सिंह नगर
BREAKING: उत्तराखंड में यहां विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार…
उत्तराखंड में धामी सरकार जहां जीरो टॉलरेंस की बाते कर रही है। वहीं प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भ्रष्टाचार से जुड़ी बड़ी खबर उधमसिंह नगर के किच्छा से आ रही है। यहां विजिलेंस ने एक भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील से कानूनगो को 5 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा है, बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने क़ानूनगो को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी से पहुंची टीम ने आरोपी कानूनगो धनेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट्स की माने तो कानूनगों ने पैमाईश के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा की कृषि भूमि की नाम कराने की एवज में रु 5000 / की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा में रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण की अदालत में आज प्रस्तुत किया जाएगा ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे का रेड अलर्ट, इन जिलों में 02 सितम्बर को अवकाश
महिला सुरक्षा की एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स (एनएआरआइ) का महिला आयोग से नही कोई ताल्लुक, निजी सर्वे या रिपोर्ट के आधार पर तय नही होंगे मानक
रेड अलर्ट निरंतर वर्षाः आपदा जैसे हालात; जन दर्शन में फिर भी पहुंचे 122 फरियादी
सीएम धामी ने पूरा किया वायदा, अग्निवीर आरक्षण नियमावली जारी
सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
