उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, सरेआम कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला, हालात नाजुक…
रुद्रपुर: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ है। आम जन तो क्या ये नेता मंत्रियों पर भी हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे है। हमले की बड़ी खबर उधमसिंह नगर से आ रही है। यहा किच्छा में कांग्रेस नेता गुलशन सिंधी पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला अज्ञात व्यक्तियों ने किया है। कांग्रेस नेता इस हमले में गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले से कांग्रेसियों में रोष है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार व्यापारी नेता और हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए गुलशन सिंधी पर रविवार शाम रोडवेज बस स्टैंड पर जानलेवा हमला हो गया। हमलावरों ने लाठी, रॉड और डंडों से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। उनके हाथ, पांव और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए व्यापारियों ने विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कोतवाली में धरना दिया। देर रात पुलिस ने गुलशन के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामले में कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस घटना को चुनावी रंजिश से जोड़ते हुए कहा कि गुलशन को टारगेट कर हमला किया गया है। इस घटना में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शामिल हैं। बेहड़ ने कहा कि पुलिस को खुलेआम गुंडागर्दी करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी करनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







