टिहरी गढ़वाल
Uttarakhand News: हंस फाउंडेशन दें रहा 106 गाँव को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा , हर माह दो बार यहां लगता है शिविर…
Uttarakhand News: प्रताप नगर विकास खंड के 106 गांव में हंस फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक माह में दो बार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं जिसके अंतर्गत लम्बगाँव टिहरी गढ़वाल एमएमयू 01 द्वारा पहाड़ों में बर्फबारी होने के बाद भी दीनगाँव व घण्डियाल गाँव में ग्रामीणों को उनके गाँव में जाकर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है । दीन गाँव के लोगों को हंस फाउंडेशन की इस सुविधा से काफी फायदा हुआ है, उनकी मांग है कि यह सुविधा निरंतर रहनी चाहिए।
दीन गाँव के प्रधान के द्वारा बताया गया कि लम्बगाँव हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 1 साल से गाँव में निरंतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। अतः समस्त ग्राम वासियों को इस सुविधा का काफी लाभ हुआ है तथा मैं और समस्त ग्रामवासी हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल यूनिट 01 का धन्यवाद करते हैं। स्वास्थ्य शिविर के जरिए खासकर वृद्ध महिला व पुरुषों को यह सुविधा वरदान साबित हुई है ।
लम्बगाँव हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल यूनिट 01 के परियोजना समन्वयक द्वारा बताया गया कि विकासखंड प्रताप नगर में 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 106 गाँव को हंस फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है जिसमें अधिकतर गाँव सुदूरवर्ती है जिनकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से पहुंच बहुत दूर है इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान प्राथमिक उपचार व खून की जांच भी की जाती है।
लम्बगाँव मोबाइल मेडिकल यूनिट 01 के वाहन चालक स्थानीय हैं जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि हंस फाउंडेशन की यह सुविधा हमारे क्षेत्र के लिए संजीवनी के रूप में उभर कर आई है इस शिविर के दौरान हंस फाउंडेशन की तरफ से परियोजना समन्वयक गिरीश मिश्रा, मेडिकल ऑफिसर डाॅ. गगनदीप सिंह, रमेश सिंह, अमित जोशी लोकेंद्र भट्ट, किरण राणा व राम गोपाल जोशी उपस्थित थे जिसमें 66 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






