कड़ी मेहनत से भिलंगना के सचिन ने विदेश में बनाया बड़ा मुकाम, अपने गांव के स्कूल के लिए दिया इतने लाख का चेक... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

कड़ी मेहनत से भिलंगना के सचिन ने विदेश में बनाया बड़ा मुकाम, अपने गांव के स्कूल के लिए दिया इतने लाख का चेक…

टिहरी गढ़वाल

कड़ी मेहनत से भिलंगना के सचिन ने विदेश में बनाया बड़ा मुकाम, अपने गांव के स्कूल के लिए दिया इतने लाख का चेक…

जिन्होंने कुछ नया करने के सपने देखें होते हैं और उसके लिए परिश्रम करते हैं, उन्हें कामयाबी जरूर मिलती है। कहते हैं ना उनका आधा काम नियती कर दे देती है। ऐसी ही कहानी उत्तराखंड के टिहरी जिले के भिलंगना के सचिन नौटियाल की है। एक छोटे गांव से निकले सचिन ने कड़ी मेहनत के बूते जापान में बड़ा मुकाम हासिल किया। आज वह जापान में कारोबारियों में शामिल हैं। तो वहीं कई भारतीयों को रोजगार भी देकर विदेश में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: प्रदेश में सूख चुके तालाब और नदियां होगी पुनर्जीवित, जानें सरकार का प्लान...

भिलंगना विकास खण्ड के भिगुन गांव निवासी सचिन नौटियाल विदेश पहुंचने के बाद भी पहाड़ से जुड़े है। उनकी शिक्षा-दिशा गांव में ही हुई है। उनका बचपन से ही उद्योगपति बनने का सपना था, जिसे उन्होंने कड़ी मेहनत कर पूरा कर दिखाया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सचिन का जापान में नमस्ते गणेशा  नाम से भारतीय रेस्टोरेंटों की श्रंख्ला है। जिसमें लगभग 200 भारतीय लोग काम करत करते हैं। विदेश में भी उन्होंने अपने गांव से नाता नहीं तोड़ा, वह पहाड़ के लोगों को रोजगार देने में मदद भी करते हैं।  उनके रेस्टोरेंट में अधिकतम संख्या इनके अपने गांव के लोगों की है। इसलिये आज भिलंगना को मिनी जापान के नाम से भी जाना जाता है।

सचिन एक सहृदय व्याक्ते हैं व समय समय पर असहाय एवं निर्धन लोगों की मदद करते रहते हैं। वह  इन दिनों अपने बड़े भाई के रिटायरमेंट में शामिल होने अपने गांव आये हुए है। यहां वह अपने गांव के विद्यालय रा०इ०कॉ० विनयखाल स्कूल पहुंचे, इसी स्कूल से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की थी। यहां पहुंच जहां एक ओर उनकी बचपन की यादें ताजा हो गई। वहीं उन्होंने अपने पूर्व पठन स्कूल में CCTV लगवाने के लिए एक लाख रुपए की धनराशि क चेक प्रधानाचार्य विनोद घिल्डियाल को प्रदान किया है।  इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद घिल्डियाल, प्रदीप नौटियाल, उदय बसलियाल, अनूप बसलियाल, समस्त स्टाफ व छात्र, छात्रायें उपस्थित रहे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in टिहरी गढ़वाल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link