टिहरी गढ़वाल
Accident: टिहरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो साल के मासूम सहित इतने तीर्थयात्री थे सवार…
Accident: उत्तराखडं में जहां चारधाम यात्रा जारी है। वहीं मौसम खराब बना हुआ है। सड़क हादसों की खबरें थम नहीं रही है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे-58 के समीप एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में एक बच्चे सहित छः तीर्थयात्री सवार थे। जिसमें तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा कीर्तिनगर रामपुर पुलिया के समीप हुआ है। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सभी यात्री चारधाम की यात्रा के लिए आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन में 6 लोग सवार थे, जिनमें तीन बिल्कुल ठीक हैं। जबकि तीन गंभीर घायल हो गए है। सभी यात्री गुजरात निवासी बताए जा रहे है।
वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।। जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल हुए तीनों लोगों में एक बच्चा, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों की पहचान कयूर प्रजापति (26) पुत्र नवीन भाई प्रजापति, रुचि प्रजापति (24) पत्नी कयूर प्रजापति उ, मानव सुनील चावडा(02) पुत्र सुनील चावडा के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






