उत्तराखंड
Weather Update: ऐसे रहेगा आजकल मौसम, इन जिलों में मौसम विभाग ने किया येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी…
Weather Update: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी से राहत भरी खबर है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज और कल यानी 16 और 17 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा ।
18 और 19 अप्रैल को मौसम का यलो और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 18 और 19 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने आगामी 19 अप्रैल को राज्य में तेज हवा, झक्कड़ और बारिश- ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । 19 अप्रैल को राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


