पिथौरागढ़
Uttarakhand News: यहां मां की पीठ से बच्ची को ले गया तेंदुआ, मौत से मचा कोहराम…
Uttarakhand News: उत्तराखडं में जंगली जानवरों का आंतक जारी है। बड़ी खबर पिथौरागढ़ से आ रही है। यहां तेंदुए ने एक चार वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ एक महिला की पीठ से बच्ची को उठा ले गया। बच्ची का शव घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर बरामद हुआ है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं इलाके में दहशत का माहौल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना बेरीनाग तहसील से 15 किलोमीटर दूर स्थित चचरेत गांव की है। यहां शनिवार देर शाम लोग गांव में गो-त्यार मना रहे थे। इसी दौरान गांव के पान सिंह अपनी पत्नी कविता के साथ आंगन में खड़े थे। उनकी बेटी कविता की पीठ पर थी। इसी दौरान अचानक तेंदुआ झपटा मार कर बच्ची को ले गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव के लोग इकठ्ठा हुए और बच्ची को ढूंढने लगे। बाद में घटनास्थल से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने हादसे की सूचना वन विभाग और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी और राजस्व टीम गांव पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका का पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी दो बेटियां हैं, मृतका भारती छोटी बेटी है। तेंदुए ने एक सप्ताह पूर्व गांव मेंं दो बछड़े भी मारे थे। तेंदुआ गांव के आसपास ही मंडरा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





