उत्तराखंड
पिथौरागढ़ जिले में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन, 11 लोग थे सवार…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा के बाद अब पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के कालसिन मंदिर मोड, पटवारी चौकी पुराण के पास एक वाहन हादसा हुआ है।
यहां एक वाहन संख्या UK05 TA 4342 जो पिथौरागढ़ से सेरी बराकोट की ओर सवारी लेकर जा रहा था, दोपहर लगभग डेढ़ बजे कालसिन मंदिर मोड, पटवारी चौकी पुराण के पास अनियंत्रित होकर ढलान पर 50 मीटर नीचे गिर गया। दुर्घटना में चालक सहित 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में उपचार के लिए भेज दिया है।
घायलों की सूची-
1- सुनीता बिष्ट पत्नी श्री प्रकाश सिंह निवासी जाख पुराण पिथौरागढ़ उम्र 32 साल
2- सुशीला देवी पत्नी हरीश राम निवासी ग्राम पाबे पिथौरागढ़ उम्र 35 साल
3- अंकित कुमार पुत्र हरीश राम निवासी ग्राम पाबे पिथौरागढ़ उम्र 12 वर्ष
4- हेमंत कुमार पुत्र शिवलाल निवासी लोधीया ग़ैर पिथौरागढ़ उम्र 56 वर्ष
5- दान सिंह मेहता पुत्र चंद्र सिंह चंद्र सिंह निवासी पुराण बुंगा पिथौरागढ़ उम्र 56 वर्ष
6- भुवनेश्वरी देवी पत्नी हरीश भट्ट निवासी लोहाघाट उम्र 56 वर्ष
7-मेघा बिष्ट पत्नी राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी बंगा छीना पिथौरागढ़ उम्र 24 वर्ष
8-प्राची पुत्री राजेंद्र बिष्ट निवासी नखनोली पिथौरागढ़ उम्र 2 वर्ष
9-लोकेश बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह निवासी बंगा पिथौरागढ़ उम्र 14 वर्ष
10-गरिमा बिष्ट पुत्री प्रकाश सिंह निवासी बंगा पिथौरागढ़ उम्र 5 वर्ष
11- दशरथ गिरी पुत्र गोविंद गिरी निवासी सेरी बाराकोट पिथौरागढ़ उम्र 42 वर्ष

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने दिए शिक्षा में गुणात्मक सुधार के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की
देहरादून, बागेश्वर के साथ इन 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राज्य के सेब उत्पादक किसानों को सेब की बेहतर पैकेजिंग के लिये कार्टन का वितरण हुआ प्रारम्भ
देहरादून जिले के पंचायत क्षेत्रों में 18 से 20 उम्र के 38371 युवा पहली बार करेगें वोट
